चौरा हाइस्कूल का छात्र दुर्योधन महतो राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयनित

Patamda: झारखंड शिक्षा परियोजना, पूर्वी सिंहभूम की ओर से सीएम उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइंस जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा के छात्र दुर्योधन महतो (अंडर 14 में) ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीतीश चन्द्रवंशी ने उन्हें बधाई दी है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि दुर्योधन को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल मिला। इसके साथ ही वह राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सहायक शिक्षक संतोष कुमार सिंह योग शिक्षक भी हैं और वह विद्यालय के बच्चों को विभिन्न योग प्रशिक्षण कराते हैं, उसके लाभ के बारे में बताते हैं। उनके अथक प्रयास की बदौलत ही यह सफलता हासिल हुई है। इसमें नोडल शिक्षक संतोष कुमार सिंह व शिक्षिका सरिता कुमारी भी उपस्थित थे।





