एसएस प्लस टू हाई स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Patamda: बुधवार को एसएस +2 हाई स्कूल पटमदा में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हाथ धोने की महत्ता को समझते हुए शपथ ग्रहण किया कि वे प्रतिदिन सही तरीके से हाथ धोकर स्वयं और अपने परिवार को बीमारियों से सुरक्षित रखेंगे। इसके साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जो प्रयोगशाला सहायक अभिजीत पाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्राचार्य मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि एक छोटा सा कदम, जैसे नियमित रूप से हाथ धोना, बड़े स्वास्थ्य लाभ और बीमारियों से बचाव में मदद करता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे न केवल विद्यालय में बल्कि घर और समाज में भी स्वच्छता के इस संदेश को फैलाएंगे, ताकि एक स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके।





