एसआईआर के विरोध में बोड़ाम में माकपा ने किया प्रदर्शन
Patamda: माकपा लोकल कमिटी बोड़ाम के बैनर तले शुक्रवार को बोड़ाम बाजार में एसआईआर के विरोध में शुक्रवार को एक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। किसान सभा माकपा के जिला अध्यक्ष कॉमरेड लोटन दास ने किया। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के कई गांवों में पदयात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया।
कॉमरेड लोटन दास ने बोड़ाम बाजार में आयोजित प्रतिवाद सभा के दौरान कहा कि भाजपा शासित केंद्र की सरकार ने एक साजिश के तहत एसआईआर लागू करके बिहार में 65 लाख मतदाताओं का नाम हटा दिया है और पूरे भारतवर्ष में सही लोगों के नाम को हटाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि अब इसकी शुरुआत झारखंड में भी की जा चुकी है जिसका दुष्प्रभाव आने वाले समय में दिखेंगे।
मौके पर लोकल सचिव गुरुपद महतो, डोमन महतो, निरंजन रूहिदास, नियति महतो, माणिक महतो, आनंद महतो, तारामणि महतो, बंकिम महतो, शांतिराम महतो, हाबू महतो व कल्याण सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।





