डालसा ने बोंटा पंचायत के कामगार महिलाओं को दी पॉश एक्ट की जानकारी
Patamda: श्रमजीवी महिला समिति की ओर से सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के बोंटा पंचायत सभागार में एक दिवसीय पॉश एक्ट सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बोंटा पंचायत संगठन की सामुदायिक कार्यकर्ता संगीता गोराई एवं संगठन की ओर से किया गया था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डालसा के पैनल अधिवक्ता लक्ष्मी बिरुआ ने विस्तार पूर्वक पॉश एक्ट के बारे में जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता सायन राय ने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं से अवगत होने के पश्चात निदान के उपाय भी बताया।
मौके पर बोड़ाम प्रखंड के पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली से अवगत कराया तथा विक्टिम कंपनसेशन, प्रायोजन स्कीम व पारिवारिक लाभ योजना आदि कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अनाथ व एकल अभिभावक वाले बच्चों का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र, बैंक खाता खोलने लिए आगे आने का अपील की ताकि बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु डालसा टीम से संपर्क करने को कहा गया। कार्यकर्म का संचालन पीएलवी निताई चंद्र गोराई तथा धन्यवाद ज्ञापन सामुदायिक कार्यकर्ता संगीता गोराई ने किया।