सांसद खेल महोत्सव के बॉक्सिंग स्पर्धा में दीपिका सोय ने जीता रजत

Jamshedpur: सांसद खेल महोत्सव देश भर के खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से जमशेदपुर में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया जा रहा है। सीतारामडेरा स्थित बॉक्सिंग कम्युनिटी सेंटर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दीपिका सोय ने रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।
दीपिका सोय राजेंद्र विद्यालय, घुटिया में कक्षा तीन की छात्रा है और उनकी आयु आठ वर्ष है। उनके पिता बादल सोय का कहना है कि वह दीपिका को भविष्य में एक सफल सरकारी अधिकारी तथा एक महान खिलाड़ी के रूप में देखना चाहते हैं, जो देश का प्रतिनिधित्व करे। दीपिका सोय वर्तमान में डिमना बॉक्सिंग क्लब में कोच विजय सोय के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच विजय सोय ने दीपिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अत्यंत मेहनत और लगन से अभ्यास करती हैं तथा खेल जगत में उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखाई देता है।





