भूला में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के भूला गांव में सार्वजनिक कमेटी की ओर से आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन हरिनाम का श्रवण करने पहुंचे। पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नजर आया। संकीर्तन का विधिवत समापन बुधवार को धुलौट, भोगराग एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा। आयोजन समिति के सदस्य देवाशीष मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से कुल छह कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं, जो निरंतर हरिनाम का संकीर्तन प्रस्तुत कर रही हैं।
इनमें सुजीत महंत (नदाबानसा, बांकुड़ा), रामलक्ष्मण कालिंदी (रुदड़ा, बांकुड़ा), आनंद सहिस (बुगलीडीह, बांकुड़ा), भक्तरंजन सिंह (आंचलिक टीम भूला), सजल सरदार (टूसियामा, बांकुड़ा) तथा बलहरि दास (आगुईडांगरा, पटमदा) शामिल हैं।
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट एवं भव्य लाइटिंग से सुसज्जित किया गया है, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान संतोष सिंह काहन, दुखुराम सिंह, रंजीत सिंह काहन, सुनील कुमार सिंह, महेश गोराई, विजय कुमार सिंह, रजनीकांत सिंह, कल्लोल कर्मकार, राजीव सिंह, मिथुन सिंह सहित सोलहआना कमेटी के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





