डुमरिया में जंयती पर याद किए गए धरती आबा, किया गया नमन
Dumaria: डुमरिया प्रखंड में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों ने उन्हें नमन किया। झामुमो डुमरिया प्रखंड समिति के अध्यक्ष मिर्जा सोरेन के नेतृत्व में विधायक कार्यालय छोलागोड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। और श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
मौक़े पर झामुमो के रामचंद्र हेेंब्रम, मनोज कुमार मुर्मू, भगत हांसदा, उदय मुर्मू, रामदास हेंब्रम, संजय किस्कू, त्रिलोचन पंडा, तानो मार्डी, सालखु मुर्मू, कुश महतो आदि उपस्थित थे।