दिघी गांव में फैला डायरिया, लगा मेडिकल कैंप

Patamda: पटमदा प्रखंड के दिघी गांव में एक दर्जन लोगों में डायरिया फैलने की जानकारी सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह को मिलने के बाद पटमदा सीएचसी की मेडिकल टीम ने शनिवार को गांव जाकर पीड़ित लोगों की जांच की।
सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व दिघी गांव में अचानक डायरिया फैलने से एक दर्जन लोग बीमार पड़ गए थे। मेडिकल टीम द्वारा लगातार गांव में कैंप लगाकर मरीजों को स्लाइन व दवाईयां देने के बाद अब नियंत्रण में आ गए है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से एक मरीज को गुरुवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। लेकिन वह भी ठीक होकर घर चल गए हैं। उन्होंने सभी मरीजों को उबाला हुआ पानी पीने की सलाह दी है।




