भाजपा के गढ़ में झामुमो की सेंधमारी, भाजपा छोड़ झामुमो शामिल हुए पारुलिया के कई युवा
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Musabani : घाटशिला विधानसभा उप चुनाव से पहले भाजपा के गढ़ में झामुमो ने बड़ी सेंधमारी की। भारी संख्या में युवाओं ने भाजपा छोड़कर झामुमो का दामन थाम लिया। मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। शुक्रवार देर शाम को घाटशिला के एक रिजॉर्ट में पारुलिया के ग्रामीण मंत्री से मिले और झामुमो में शामिल हुए।
Advertisements
इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूजास्थल में कृषि विभाग द्वारा घेराबंदी किया जा रहा है। जिसके कारण आने वाले समय में पूजा अर्चना और सामाजिक कार्य संचालन में ग्रामीणों को कठिनाई हो सकती है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उचित कार्रवाई का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। झामुमो में पारुलिया के ग्रामीणों को शामिल कराने में सराईकेला झामुमो नेता गणेश माहली, मुसाबनी के कान्हू सामंत और बुधराम बेसरा ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर पारुलिया के ग्राम प्रधान अशोक सोरेन, युवा नेता उदय मुर्मू आदि उपस्थित रहे।