दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसकी पुष्टि करते हुए उनके पुत्र सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आदरणीय दिशाेम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं..
इसके बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने कहा कि झारखंड आंदोलन के जनक और जन जन के नेता गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत हूं।





