हरि साधना आश्रम दगड़ीगोड़ा में साधु- संतों के बीच कंबल वितरण
Patamda: पटमदा प्रखंड के दगड़ीगोड़ा स्थित हरि साधना आश्रम में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन मंगलवार को जमशेदपुर के समाजसेवी विकास सिंह तथा झामुमो नेता अजय रजक की ओर से करीब ढाई सौ कंबल उपलब्ध कराए गए। जगन्नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद मिश्रा, कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार व हाराधन घोषाल के हाथों 242 साधु- संतों के बीच कंबलों का वितरण किया गया।
इस संबंध में आश्रम संचालक शंभु दास बाबाजी ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी आश्रम परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन सफल रहा। यहां आसपास एवं दूरदराज से पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भागवत कथा, हरिनाम संकीर्तन व अन्य धार्मिक अनुष्ठान का श्रवण करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।





