दांदुडीह में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए जिला पार्षद खगेन महतो
Patamda: पटमदा प्रखंड अंतर्गत दांदुडीह गांव में जागरण रात्रि के मौके पर बुधवार को हरि मंदिर में जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी बिंदु वाला महतो, ग्रामीणों में छवि महतो, टुम्पा महतो, मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर सिंह, बलराम सिंह झामुमो कार्यकर्ता महेन्द्र महतो, चिनीबास महतो, सुनील महतो, शिशुलाल महतो एवं काफ़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
इसमें तापस कुमार दास (बांधगढ़, छड़रा), संध्यारानी कर्मकार (बड़ा नीमडीहा, शिमलापाल), बामनी हरिनाम संकीर्तन दल (मानबाजार), जगदीश गोस्वामी (बानजोड़ा), मदन मोहन महतो (पलमा) व विश्वजीत महतो (पेंचाड़ा, बोरो) संकीर्तन दल ने कीर्तन प्रस्तुत किए।