बोड़ाम में एंबुलेंस समेत अन्य सुविधाओं की मांग पर जिला पार्षद ने सीएस को सौंपा ज्ञापन
Patamda: बोड़ाम -01 की जिला पार्षद गीतांजलि महतो ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बोड़ाम प्रखंड के लिए 108 एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने, लावजोड़ा स्थित पीएचसी अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सकों एवं पटमदा सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बोड़ाम प्रखंड में एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की कमी के कारण सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं ले पा रही हैं। इसलिए जनहित के मद्देनजर अविलंब कार्रवाई की जाए।





