पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के शिक्षक प्रतिनिधि बने डॉ. गौतम गोराई, चंद्रशेखर महतो को 7 वोट से किया पराजित

Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के शिक्षक सदन में बुधवार को शिक्षक प्रतिनिधि (टीआर) का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में शिक्षक प्रतिनिधि के प्रत्याशी के रूप में डॉ. गौतम गोराई और व्याख्याता चंद्रशेखर महतो ने नामांकन किया था। कॉलेज के सभी शिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।
इसमें डॉ. गौतम गोराई को 11 मत मिले और जबकि चंद्रशेखर महतो को 4 मत प्राप्त हुए। इस तरह डॉ. गौतम गोराई चुनाव में विजेता घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य कृष्णपद महतो ने किया। डॉ. गौतम गोराई राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष हैं। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने शिक्षक प्रतिनिधि बनने पर डॉ. गौतम को बधाई दी और कहा कि आशा करते हैं वे कॉलेज के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।




