प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम
Patamda: पटमदा प्रखण्ड अंतर्गत प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा में गुरुवार को अन्वेषा संस्था, जमशेदपुर की ओर से एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अन्वेषा संस्था, जमशेदपुर के संस्थापक सचिव अल्पना भट्टाचार्य उपस्थित थीं।
भट्टाचार्य ने नशा से होने वाले विभिन्न प्रकार के दुष्प्रभाव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालें। नशा से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारी जैसे लीवर की खराबी, टीवी, कैंसर आदि बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कैसे समाज को नशे से मुक्ति दिलाई जा सके, उसके बारे में रणनीति बनाई गई। जिसमें स्थानीय थाना का सहयोग लेकर इस पर रोक लगाने का प्रयास किया जायेगा। मौक़े पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ .प्रियंका झा, पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के व्याख्याता विश्वनाथ महतो, विश्वजीत महतो एवं विद्यालय के सभी छात्राएं उपस्थित थे।





