पटमदा के डाक बंगला में पेड़ गिरने से दिघी फीडर में घंटों ठप रही विद्युतापूर्ति

Patamda: बुधवार को लगातार जारी मानसून की बारिश की वजह से पटमदा डाक बंगला परिसर स्थित यूकेलिप्टस का एक पेड़ दोपहर को जड़ समेत उखड़ गया। पटमदा पावर सबस्टेशन से दिघी फीडर के लिए निकले 11 हजार के तार पर पेड़ की डाली गिरने से कई घंटों तक विद्युतापूर्ति ठप हो गई है।
इसकी सूचना मिलते ही लगातार बारिश के बावजूद घटनास्थल पर पहुंचे लाइन मैन पेड़ एवं डाली को हटाने में जुट गए और उस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति शाम 8 बजे तक शुरू करवाई।





