पटमदा -डिमना मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं, लोगों की परेशानी बढ़ी
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा से डिमना लेक व अलकतरा फैक्ट्री के रास्ते जमशेदपुर के लिए आवागमन करने वाले लोगों की बारिश के बाद परेशानी बढ़ गई है। खासकर दुपहिया वाहन सवारों के लिए सड़क पर जमा पानी दुर्घटना का कारण बन रहा है। इसके अलावा जरा सी भी असावधानी से कपड़े गंदा होना आम बात है। राहगीरों का कहना है कि पानी की निकासी हेतु पूर्व में की गई व्यवस्था बंद हो जाने से पिछले कई महीनों से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
Advertisements
पथ निर्माण विभाग की ओर से पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से लोग परेशान हैं और कभी- कभी तो इस घाटी में जाम भी लग जाता है। इसपर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही जनप्रतिनिधियों का। क्षेत्र के युवा समाजसेवी उमेश चंद्र महतो का कहना है कि सड़क किनारे रेलिंग लगाने की वजह से पहले की तुलना में सड़क भी संकीर्ण हो चुकी है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ गई है।