बेलटांड़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Patamda: पटमदा के बेलटांड़ चौक स्थित श्री श्री संकट मोचन बजरंगबली मंदिर परिसर में रविवार की शाम को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) की आवश्यक बैठक ईशान चंद्र गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से पूजा हेतु भव्य पंडाल व प्रतिमा का निर्माण, सीसीटीवी कैमरे व अग्निशामक यंत्र लगाए जाने, पंडाल में वॉलेंटियर की तैनाती, आगामी रविवार तक सदस्यता शुल्क जमा करने, हाट एवं बाजार में कलेक्शन करने, महानवमी को महाभोग बनाने, विजया दशमी को बांग्ला जात्रा का आयोजन करने एवं प्रत्येक शाम बच्चों के बीच क्विज, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
महासचिव विजय कुमार मंडल ने कहा कि गणेश पूजा की प्रतिमा विसर्जित हो चुकी है और अब तेजी से दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास स्वच्छता का वातावरण बनाए रखने के लिए समिति के सदस्य निगरानी रखेंगे। अगर किसी के द्वारा कचड़ा या गंदगी फैलाई गई तो जुर्माना लगाया जाएगा। पूजा के बाद एकादशी को प्रतिमा विसर्जन के दौरान पारंपरिक ढाकी वाद्ययंत्र का उपयोग किया जाएगा और डीजे साउंड का उपयोग नहीं किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, सह कोषाध्यक्ष मिहिर कुमार प्रमाणिक, संजय कुमार दास, महावीर महतो, राजू मंडल, माणिक हालदार, श्यामल गोराई, शिशुपाल सिंह सरदार, प्रदीप कुमार पैड़ा, गौतम सिंह, अश्विनी दास, विद्याधर सिंह, देवनाथ दास, घनश्याम गोराई, गौतम कुमार पांडेय, अंब्रेश कुमार, निर्मल कांति दास, उज्ज्वल कांति दास, सुदामा कर्मकार, तारा देवी, कल्याण कुमार गोराई, विश्वनाथ मल्लिक, तरणी दास, शिशुलाल महतो, प्रवीण कुमार मल्लिक, सुकुमार दास, मधुसूदन महतो, विश्वजीत मिश्रा, कृष्ण प्रसाद महतो व सुनील कुमार राम आदि मौजूद थे।





