पटमदा में ठंड से बुजुर्ग महिला की मौत
Patamda: पटमदा के जाल्ला गांव निवासी एवं पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के जमींदाता जगबंधु महतो की धर्मपत्नी मनी वाला महतो का करीब 80 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया।
इस संबंध में उनके पुत्र भजहरि महतो ने बताया कि पिछले दिनों ठंड लगने के बाद माताजी अस्वस्थ चल रही थीं और कड़ाके की ठंड की वजह से गुरुवार की देर रात अपने घर में ही अंतिम सांस ली।





