पटमदा में शनिवार को सुबह 10 बजे से 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Patamda : विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मानगो- 2 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पटमदा में शनिवार को 33 केबीए विद्युत उपशक्ति केंद्र में भीसीबी व स्विच मरम्मती का कार्य होने के कारण सुबह 10 बजे दोपहर 3 बजे तक पटमदा प्रखंड के सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसकी जानकारी देते हुए मानगो- 2 के सहायक विद्युत अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने बताया कि अत्यंत जरूरी होने की वजह से पटमदा पीएसएस में कार्य कराना पड़ रहा है, इस बीच उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है।





