बेतालपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने विजेता टीम को पुरस्कृत
Jamshedpur: गुरुवार को हूल दिवस के शुभ अवसर पर भारत आदिवासी हूल एसोसिशन (बाहा) बेतालपुर की ओर से चौथा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता महाबीर मुर्मू शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मैच आरकेएफसी बनाम सेवन स्टार जोजोगोड़ा के बीच खेला गया। खेल के दस मिनट में ही आरकेएफसी टीम के खिलाड़ियों ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, खेल की समाप्ति पर आरकेएफसी 1–0 से बढ़त बनाकर फाइनल मैच जीत हासिल किया। इस अवसर बेतालपुर गांव की महिलाओं को पारंपरिक साड़ी का भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल के साथ-साथ अन्य खेलों में झारखंड के खिलाड़ियों का बहुत योगदान रहा है। लेकिन खासकर झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति काफी लगाव है, इसलिए हर गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। मौके पर रायसेन सोरेन, जुझार सोरेन, पप्पू उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद हांसदा, प्रतीक दिनकर एवं क्लब के पदाधिकारी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।





