मनपीटा में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, पूर्व पार्षद पिंटू दत्ता ने विजेता अमर ज्योति टेल्को को किया पुरस्कृत

Jamshedpur: गोविंदपुर थाना क्षेत्र की हुरलुंग पंचायत अंतर्गत मनपीटा प्राथमिक विद्यालय मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हो गया। 32 टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच अमर ज्योति टेल्को एवं तारापीठ फुटबॉल क्लब, पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। इसमें अमर ज्योति टेल्को के खिलाड़ियों ने जीत हासिल करते हुए 70 हजार का पहला पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार तारापीठ फुटबॉल क्लब को 50 हजार, तीसरा शिवशंकर कामफूटा को 20 हजार व चौथा ब्लैक मन स्टार को 20 हजार का पुरस्कार मिला। इस दौरान सभी टीमों को नकद राशि के अलावा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो नेता पिंटू दत्ता ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद गणेश सोलंकी, हुरलुंग पंचायत की मुखिया लीना मुंडा, समाजसेवी राजेश कर्मकार, गुणधर गोप, आरके पांडे, रवि धीवर व प्रेम कुंडू मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम विकास सेवा समिति मनपीटा के लखन लोहार, बुका हो, नेपाल हो, विष्णु गोप, सुनील कर्मकार व अर्जुन आदि का सक्रिय योगदान रहा।





