पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बोड़ाम के पाकोटोड़ा में किया सबर परिवारों के बीच स्वेटर वितरण
Patamda: सोमवार को बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह पंचायत अंतर्गत पाकोटोड़ा टोला के सबर (आदिम जनजाति) परिवारों के घर पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दर्जनों स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने उन परिवारों के लोगों एवं बच्चों से उनका हालचाल पूछा।
राजकुमार ने बताया कि पाकोटोड़ा टोला के आदिम जनजाति परिवारों के पास 2012 से हर साल दीपावली और मकर संक्रांति के पूर्व आते हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि आदिम जनजाति परिवार के अधिकतर बच्चे विद्यालय नहीं जाते हैं, इन बच्चो को शिक्षित करने के लिए मकर संक्रांति के बाद से एक सकारात्मक पहल की जाएगी ताकि वे भी मुख्यधारा से जुड़ सके। मौके पर डालसा के पीएलवी निताई चंद्र गोराई, पंसस प्रतिनिधि प्रबोध महतो ने आदिम जनजाति परिवार के सभी लोगों को मादक पदार्थों से होने वाले विभिन्न प्रकार के हानि के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी से नशा नहीं करने की अपील की। दोनों ने सभी आदिम जनजाति परिवार के अभिभावकों से आग्रह किया की अपने -अपने बच्चों को रोज विद्यालय जरूर भेजें और बच्चों को शिक्षित बनाएं। मौके पर बिभूति सिंह व कल्लोल कर्मकार आदि उपस्थित थे।





