एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधे वितरित
Patamda : राज्य संपोषित (एसएस) प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में सोमवार को इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के 50 विद्यार्थियों के बीच “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधे प्रदान किए गए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर सुरक्षित रखेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने बच्चों से कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और इनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया तथा पौधों की नियमित देखभाल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय की नोडल क्लब की शिक्षिकाएं— अल्पा रोशनी बाखला, तुलसी महतो, अनीता मुर्मू, मिताली बासु एवं राशिद नेसार ने भी बच्चों के साथ मिलकर पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा प्रकृति संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना था।





