पटमदा के बनडीह मोड़ में गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर कल
Patamda: गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से रविवार को पटमदा के अंतिम छोर पर बसे ओड़िया पंचायत के बनडीह मोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए पटमदा के सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए उन्होंने अपने स्तर से भी प्रचार-प्रसार किया है। उन्होंने बताया कि इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सर्जरी वाले मामलों में मरीजों को चिन्हित करते हुए अगले दो महीने के अंदर मुफ्त में ऑपरेशन का लाभ दिया जाएगा।





