घाटशिला उप चुनाव : गैर आदिवासी मतदाताओं को साधने में जुटे झामुमो नेता मोहन कर्मकार व पिंटू दत्ता

Ghatshila: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 11 नवंबर को है और इससे पहले झामुमो, भाजपा और जेएलकेएम तीनों प्रमुख दलों ने अपने -अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। दीपावली, काली पूजा, सोहराय, बांदना व छठ पूजा का त्योहार संपन्न होने के बाद प्रचार अभियान तेज पकड़ा है। जिले के तीनों झामुमो विधायकों के अलावा प्रमुख झामुमो नेताओं ने अलग – अलग समुदाय के वोटरों को रिझाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शनिवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार व पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली सदस्य पिंटू दत्ता के नेतृत्व में नेताओं ने गैर आदिवासी मतदाताओं का एकमुश्त समर्थन हासिल करने के लिए कई गांवों में बैठक की।

इस दौरान हर बैठकों में लोगों की भीड़ देखी गई। झामुमो नेताओं ने कानास व नरसिंहगढ़ इलाकों में लोगों के बीच झारखंड की हेमंत सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए एक बार फिर से स्व रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से जिताने की अपील की। दौरे के क्रम में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सत्यजीत कुंडू, अर्जुन सोरेन, ललित भगत, हरबल्लभ भगत, मोनो सामंत, लालू साव, गालूराम टुडू, नरोत्तम दास, रवि धोरा, हाराधन मुर्मू, छोटा धीवर, जहल धीवर व अर्जुन धीवर आदि मौजूद थे।





