रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म के संस्कार भोज में पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Jamshedpur: झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन के श्राद्ध कर्म के संस्कार भोज कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर 12.35 बजे घोड़ाबांधा पहुंचे। यहां उन्होंने रामदास सोरेन के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रामदास की पत्नी सूरजमनी सोरेन से कुछ देर तक बातचीत की। राज्यपाल के घोड़ाबांधा पहुंचने पर पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया था। घोड़ाबांधा पहुंचने के बाद सबसे पहले वह रामदास सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। उनके साथ रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे। राज्यपाल सड़क मार्ग से सीधे घोड़ाबांधा पहुंचे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व टुंडी के विधायक मथुरा महतो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।





