गुड़ाबांदा प्रमुख ने प्रखंड कार्यालय व थाना प्रभारी ने थाना परिसर में किया ध्वजारोहण

Gurabanda: पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। प्रखंड प्रमुख शुभजीत मुंडा ने प्रखंड कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। जबकि थाना प्रभारी राजीव कुमार ने थाना परिसर में ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।

थाना परिसर में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बैंड की धुन पर परेड का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। मौके पर प्रमुख शुभजीत मुंडा, बीडीओ डांगुर कोड़ाह, थाना प्रभारी राजीव कुमार, उप प्रमुख रत्न लाल राउत, विनय घोष व देवदत्त गिरी आदि उपस्थित थे।





