डॉ. नागेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन से हूं मर्माहत, धरती पर दूसरा एन सिंह मिलना असंभव: पिंटू दत्ता
Jamshedpur : एन सिंह के नाम से प्रसिद्ध एवं गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मानगो के संचालक रहे डॉ. नागेन्द्र सिंह के आकस्मिक निधन से झामुमो नेता सह जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंटू दत्ता काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसे ही गरीबों के मसीहा नहीं कहे जाते थे बल्कि सचमुच पूरे कोल्हान के गरीब, वंचित समेत हर समुदाय के मरीजों के लिए भगवान से कम नहीं थे।
पिंटू दत्ता कहते हैं कि वे न सिर्फ विख्यात सर्जन थे बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। किसी भी सामाजिक संगठनों को मदद करने से पीछे नहीं रहते थे। एक ही व्यक्ति में इतना सारा गुण विरले ही मिलते हैं। डॉ. नागेन्द्र सिंह के निधन से जो खालीपन आया है उसकी भरपाई करना शायद कभी भी संभव नहीं है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।





