दिघी-भूला प्लस टू हाई स्कूल में स्वस्थ बढ़ना विषय पर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी-भूला में बुधवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मॉड्यूल- 1 “स्वस्थ बढ़ना” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। मौके पर आरोग्य दूत सह विद्यालय के विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती मधु ने कहा कि किशोरावस्था में तीव्र शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास होता है, इस अवस्था में बच्चों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनके मन में किस तरह के विचार आते हैं, किस तरह के मिथक एवं भ्रांतियों का सामना करना पड़ता है और इसका समाधान क्या है, इस पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, शिक्षक निवारण महतो, कृष्णपद हांसदा, आशुतोष कुमार, बिप्लब नंदी, आलोक रंजन, संजीव कुमार, डॉ. अरुणा कुमारी, त्रिलोचन महतो, राजू कुमार व श्वेता मिश्रा आदि उपस्थित थे।





