पटमदा में मेधा छात्रवृत्ति के सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा बुद्धिजीवी मंच
Patamda: बुद्धिजीवी मंच पटमदा के तत्वावधान में शनिवार को पटमदा के बेलटांड़ स्थित झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हो चुके पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के 44 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने कहा कि मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में क्षेत्र को मिली सफलता से हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि उन सफल बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के लिए मंच की ओर से तैयारियां जारी है।
गौरतलब हो कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड से कुल 44 छात्र -छात्राओं ने सफलता हासिल की है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 178 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है, जिसका 25 प्रतिशत पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से है। आदिवासी उच्च विद्यालय के छात्र प्रियदर्शी षड़ंगी ने 180 में सबसे अधिक 129 अंक प्राप्त करते हुए जिला में अव्वल स्थान हासिल किया है। सबसे अधिक आदर्श मध्य विद्यालय बांगुड़दा से 11 विद्यार्थी शामिल हैं जिनमें रानी मुखर्जी, सागर मिश्रा, हेमंत कुंभकार, नमिता गोप, कुंदन गोराई, तारकनाथ गोप, राखी महतो, सुभम महतो, विष्णु पद महतो, मंगली मोदक व भवानी सिंह शामिल हैं। जबकि मॉडल स्कूल पटमदा के 8 विद्यार्थी जगदीश महतो, बृष्टि महतो, अंकुर महतो, सोनाली दत्ता, चाइना महतो, जयश्री महतो, अष्टमी दत्ता व बबली दत्ता शामिल हैं। उमवि दामोदरपुर के पांच विद्यार्थी विशाल गोराई, नारायण राय, जन्मेंजय महतो, दिनेश गोप और सोनाली सोरेन शामिल हैं। आदिवासी उच्च विद्यालय बोड़ाम के तीन प्रियदर्शी षड़ंगी, अनिरुद्ध महतो व जय सिंह सरदार।
उमवि गोपालपुर के चार विद्यार्थी सुचि स्मिता महतो, शुभम षड़ंगी, सुहानी मिश्रा व दिया मिश्रा। मवि कुईयानी के रौनक प्रमाणिक, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय रसिकनगर के सौरभ महंती, मवि माचा की संपूर्णा दत्ता, एसबीजेएम के लक्ष्मण हांसदा, रूपेश महतो और रूपेण सोरेन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कदमजोड़ा के सुप्रभा महतो और हिरूलाल महतो, मवि माधवपुर की दीप्ति महतो, मवि बांकादा के पिंकी मोदक और मौसम मोदक, उमवि बड़ासुसनी की रुम्पा महतो, उमवि बड़ाचिड़का की रितिका महतो, मवि कुमीर की शिखा महतो शामिल हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 वीं तक हर वर्ष 12 हजार रुपए की दर छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी।





