जैक बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं तीन फरवरी से

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को शिड्यूल जारी करते हुए राज्य में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की जानकारी दी है जो 3 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी तक जबकि इंटर की 23 फरवरी तक चलेगी।
मैट्रिक-इंटरमीडिएट का प्रैक्टिकल 25 फरवरी से नौ मार्च तक होगा। 2025 की तुलना में 2026 की परीक्षाएं 8 दिनों पूर्व ही शुरू होंगी। इससे परीक्षा परिणाम भी जल्द जारी होने की संभावना रहेगी।




