विधायक जयराम महतो के जन्मदिन पर जेएलकेएम ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल
Jamshedpur : डुमरी के विधायक एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो के जन्मदिवस के मौके पर शनिवार को पार्टी की ओर से एक भव्य एवं जनसेवा से परिपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शीतलहरी के इस मौसम में गरीब एवं वंचित परिवारों के सहायतार्थ कंबल वितरण किया गया। पार्टी के कोल्हान प्रमंडल संगठन सचिव उज्ज्वल कुमार महतो के नेतृत्व में गालूडीह, कुदलुंग एवं पहाड़गोड़ा आदि जगहों पर देर शाम तक घूम – घूम आदिम जनजाति समुदाय के लोगों को ठंड से राहत दिलाने का काम किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस संबंध पार्टी नेता उज्ज्वल कुमार महतो ने कहा कि कंबल वितरण का यह अभियान न केवल राहत पहुंचाने का कार्य था, बल्कि कोल्हान क्षेत्र की एकता, जागरूकता और मानवीय सहयोग भावना का सशक्त संदेश भी था। कोल्हान प्रमंडल कोषाध्यक्ष तपन महतो, जमशेदपुर नगर सचिव गौतम महतो, अमर महतो तथा अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने टाइगर जयराम महतो के सामाजिक मूल्यों, संघर्षशीलता और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंदों की मदद करना ही उनकी भावनाओं का सही सम्मान होगा। टाइगर जयराम महतो सदैव समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं।





