डिमना लेक में कुड़मी विकास समिति का वनभोज सह मिलन समारोह, सांसद हुए शामिल
Jamshedpur: डिमना लेक परिसर में कुड़मी विकास समिति का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने एकजुटता का संदेश देते हुए लोगों को पारस्परिक सहयोग की भावना के साथ काम करने की अपील की।
मौके पर समाजसेवी आस्तिक महतो, बाबलू महतो, जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, विनय महतो, सुदर्शन महतो, डॉक्टर सुषमा रानी महतो, दयाल महतो, लाल देव महतो, बिंदु वाला महतो, झुमुर सम्राट राजेश महतो, प्रेम नाथ महतो, रसराज महतो, कांग्रेस नेता खगेन महतो, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार महतो, दीपंकर महतो, सुनील कुमार महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, लालटू महतो, गोपाल महतो व मधुसूदन महतो समेत काफी संख्या में कुड़मी समाज से जुड़े लोग मौजूद थे।


