सड़क दुर्घटना में घायल युवक से मिलने अस्पताल पहुंचे जेएलकेएम नेता
Jamshedpur: पटमदा के घाघरा गांव निवासी नीतीश महतो पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में घायल हो गए थे। उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था। सूचना पाकर गुरुवार को अस्पताल पहुंचे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के कोल्हान प्रमंडल संगठन सचिव उज्ज्वल कुमार महतो ने घायल नीतीश का हाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद परिजनों द्वारा बेहतर इलाज हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताते हैं कि पिछले दिनों मानगो बस स्टैंड के पास अज्ञात एक अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से नीतीश घायल हो गए थे। वह मानगो में अपने चाचा के साथ रहते हैं और घटना के दिन वह चाचा को ड्यूटी में छोड़ने के बाद मानगो स्थित घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है और अस्पताल में भर्ती हैं।





