दिघी-भूला हाई स्कूल में जेएलकेएम का रक्तदान शिविर 21 को
Patamda: जेएलकेएम के पटमदा प्रखंड कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान आगामी 21 दिसंबर को बोड़ाम प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी-भूला में होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
मौके पर केंदीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो, जिला प्रवक्ता फनी महतो, प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, सुभाष चंद्र महतो, सुशील बेसरा, कोकिल सिंह, मृत्युंजय महतो, प्रताप महतो, श्याम सुंदर महतो, गौरांग महतो, सैकत महतो, साहेब राम महतो, पांडव महतो, शिवशंकर महतो, उत्तम महतो, बच्चा प्रसाद सोरेन, निर्मल महतो, दीपक महतो, सुशील कुमार महतो, भक्त महतो, शुभेंदु महतो, नीलकमल महतो, गोपेन महतो, कालिपद महतो व नलिनी महतो आदि उपस्थित थे।





