पेसा कानून को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर जमशेदपुर में झामुमो ने मनाया जश्न
Jamshedpur: राज्य की बहुप्रतीक्षित कानून पेसा एक्ट को झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट से पास किए जाने की खुशी में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू एवं दलगोविंद लोहरा के नेतृत्व में साकची जेएनएसी गोलचक्कर के समीप आम जनों के बीच शुक्रवार को लड्डू का वितरण किया गया और ढोल नागड़ा बजाकर हेमंत सोरेन सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि झारखंड के आदिवासी- मूलवासी कई सालों से पेसा कानून लागू होने के इतंजार में थे, जिसे पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में पास कर दिया। आदिवासी मूलवासियों में खुशी का माहौल है, पूरे झारखंड में मुख्यमंत्री को धन्यवाद कर रहे है। झारखंड में पेसा नियमावली लागू होने से राज्य के 15 अनुसूचित जिलों में ग्राम सभाओं को मजबूती मिलेगी। इस नियमावली के तहत ग्राम सभाओं को जल, जंगल, जमीन, लघु वन उपज और खनिज संसाधनों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण अधिकार मिलेगा। ग्राम सभाएं पहले से कहीं ज्यादा सशक्त होंगी और विकास योजनाओं में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। आदिवासी समुदायों को जल, जंगल और जमीन पर वास्तविक अधिकार मिलेंगे और पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मौके पर पूर्व सांसद सुमन महतो, दलगोविंद लोहारा, कमलजीत कौर गिल, सुनील महतो, धनंजय सिंह,चंद्रावती महतो, भोला पांडे, राजू मुखी, गोल्डी तिवारी, रूपेश आहूजा, बबलू पंडित, परमजीत पम्पे,गोपाल महतो, सविता सिंह, खुद्दू उरांव, प्रदीप जायसवाल, साबिता दास, करण कालिंदी एवं रजनी दास आदि उपस्थित थे।





