बोड़ाम में झामुमो ने 120 बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल
Patamda : शीतलहर के मद्देनजर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की ओर से उपलब्ध कराए गए 120 कंबलों का वितरण बुजुर्गों एवं अन्य जरूरतमंदों के बीच मंगलवार को बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत कुईयानी एवं पहाड़पुर पंचायत क्षेत्र में किया गया।
झामुमो के बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष दीपंकर महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष काजल सिंह व संगठन प्रभारी विनय कुमार मंडल के हाथों सोमाडीह, चामटा, मुनगाटांड़ समेत अन्य कई गांवों में कंबल वितरित किया गया। दीपंकर महतो ने बताया कि क्षेत्र में चिन्हित लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए यह कार्यक्रम हुआ।





