बिजली की समस्याओं को लेकर जीएम ऑफिस पहुंचे झामुमो नेता प्रह्लाद लोहरा

Jamshedpur: झामुमो के युवा नेता प्रह्लाद लोहरा ने गुरुवार को जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक (जीएम) से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बिरसानगर के जोन नम्बर -08 रविदास कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास बुधवार को एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। उसका कारण रहा बिजली का जर्जर तार एवं पोल। जीएम से यथाशीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की गई।
मौके पर मौजूद सहायक अभियंता ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर समाधान कर दिया जाएगा ताकि भविष्य में जान माल का नुकसान न हो। मौके पर उनके साथ राजू कुमार, मुकेश झा, मनोरंजन रविदास, अरविंद मुखी, राजेश राव, सुरजीत सिंह, मनोज शर्मा, केएन पासवान व रामाश्रय आदि शामिल थे।





