झामुमो के पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, महागठबंधन के हजारों लोगों ने गुरुजी को अर्पित किया श्रद्धासुमन
Jamshedpur: गुरुवार को जमशेदपुर के धालभूम क्लब में झामुमो के पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न जगहों से आए महागठबंधन से जुड़े हजारों लोगों ने गुरुजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मौके पर विधायक समीर महांती, संजीव सरदार, सविता महतो व मंगल कालिंदी, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, गौ रक्षा समिति के उपाध्यक्ष राजू गिरी, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला संयोजक मंडली प्रमुख बाघराय मार्डी, सदस्य पिंटू दत्ता, विद्यासागर दास, प्रीतम हेंब्रम, सुनील महतो, चंद्रावती महतो, प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, अजय रजक, मोहम्मद सामद, पिंटू लाल, मुनव्वर हुसैन, अवतार सिंह, फैयाज खान, दोलगोविंद लोहरा, लालटू महतो, महावीर मुर्मू, गोपाल महतो, बहादुर किस्कू, पलटन मुर्मू, सुधीर सोरेन, अश्विनी महतो, प्रहलाद लोहरा, अर्जुन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, पूर्णिमा मल्लिक, परितोष सिंह, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, समीर दास, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शिवराम दास एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, आरजेडी नेता शंभू चौधरी समेत हजारों की संख्या में लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित की।





