7 किमी के दायरे में पहली बार खुली दवा दुकान, बारियादा में कल्याणी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ
Patamda : बोड़ाम प्रखंड के बारियादा गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों के लिए बड़ी सुविधा की शुरुआत हुई। शिक्षक मुचीराम महतो ने कल्याणी मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को अब दवाइयों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। करीब 7 किलोमीटर की परिधि में कोई मेडिकल स्टोर नहीं होने के कारण लोगों को खासकर आपातकालीन स्थिति में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शिक्षक मुचीराम महतो के बेटे सोमेन महतो और बेटी नीतू कुमारी ने फार्मासिस्ट का कोर्स पूरा करने के बाद गांव में ही मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया। प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन बोड़ाम के पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वपन कुमार महतो, भूला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावजोड़ा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार मौलिक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फार्मासिस्ट सोमेन महतो ने बताया कि मेडिकल स्टोर में सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां उचित एवं सुलभ मूल्यों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीणों को समय पर उपचार मिल सके।
उद्घाटन के अवसर पर दामोदरपुर के ग्राम प्रधान अश्विनी सिंह, उपमुखिया प्रतिनिधि संजय गोराई, वार्ड सदस्य प्रियंका महतो, बेलडीह के पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो सहित देवेन महतो, विश्वनाथ महतो, देवव्रत महतो, सुब्रत महतो, जगन्नाथ महतो और गोपेन महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा।





