कमलकांत मुर्मू बारहा दिशोम परगना नियुक्त, पिता ललित मुर्मू ने सौंपा दायित्व, पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत
Patamda: माझी परगना महाल बारहा दिशोम की ओर से पटमदा में आयोजित सम्मेलन के दौरान अपनी बढ़ती उम्र को कारण बताते हुए परगना ललित मुर्मू ने अपने सुपुत्र कमलाकांत मुर्मू को पारंपरिक पगड़ी पहनाते हुए नए बारहा दिशोम देश परगना नियुक्त किया। अब कमलकांत मुर्मू ही यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौके पर उपस्थित राज्य के शिक्षा मंत्री सह घोड़ाबांधा के माझी बाबा रामदास सोरेन समेत 110 गांवों से आए माझी बाबा, पाराणिक, नायके, गोडेत, भद्दो व समाज के बुद्धिजीवियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
इससे पूर्व कमेटी की ओर से उपस्थित लोगों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से धाड़ दिशोम देश पारगना बैजू मुर्मू, तोरोप पारगना बाबा सोमनाथ हांसदा, दशमत हांसदा, देश पारानिक बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, नवीन मुर्मू, जीतू मुर्मू, चन्द्रशेखर टुडू, टिकाराम मुर्मू, लेदेम किस्कू, दिपक मुर्मू, नगेन बास्के, विभूति हांसदा, दिवाकर टुडू, सुखदेव हेम्ब्रम, शिवनाथ मांडी, सामन्त मुर्मू, संतोष हेम्ब्रोम, मानसाराम पावरी, शंकर मंडी, प्रदीप बेसरा, चम्पा मुर्मू, मुकेश टुडू, हरिहर टुडू, शम्भूनाथ सोरेन, सुशील बेसरा, सनत बेसरा, सागर मांडी, ललिता टुडू, सागर मांडी का सराहनीय योगदान रहा।
इधर देर शाम मशहूर गायिका कल्पना सोरेन एंड टीम की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का उपस्थित लोगों ने आनंद उठाया। विभिन्न गांवों से आए महिला-पुरुष कल्पना के गीतों पर झूमते नजर आए।