बोड़ाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिमड़ाडीह में अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट, किसान गिरफ्तार
Patamda : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कुईयानी पंचायत के रिमाड़ाडीह गांव में शुक्रवार को बोड़ाम सीओ रंजीत रंजन एवं पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए किसान सोहन सिंह कि जमीन में लहलहा रही अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। साथ ही सोहन सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि अफीम खेती की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से मिली थी। पुलिस द्वारा करीब डेढ़ बीघा जमीन में तैयार अफीम की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बताया गया कि उसने पहली बार खेती की थी। शनिवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि अफीम की खेती के विरूद्ध में लगातार अभियान चलाया जाएगा एवं आरोपी के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। अभियान में पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, सीओ रंजीत कुमार रंजन, थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार एवं सशत्र बल शामिल थे।





