दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति का 17 वां स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

Patamda : दलमा आंचलिक सुरक्षा समिति (बोड़ाम , पटमदा, नीमडीह, चांडिल) की ओर से गुरुवार को माओवादी के खिलाफ जन आंदोलन का 17 वां वार्षिक महासंकल्प सह स्थापना दिवस दोनों ही संगठनों ने अलग-अलग जगहों पर मनाया। निबंधित संस्था द्वारा जलन मार्डी के नेतृत्व में चामटा स्कूल मैदान में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, नक्सलियों की गोली से वीरगति प्राप्त कर चुके सागर महतो एवं मलिंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया। साथ ही क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने हेतु बाहरी ताकतों को फिर से पनाह नहीं देने का संकल्प लिया गया।

मौके पर समिति के अध्यक्ष जलन मार्डी, महासचिव रामकृष्ण महतो, कोषाध्यक्ष अधर सिंह, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार, उपाध्यक्ष पदमलोचन सिंह, हरिपद सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी ओर डांगरडीह स्कूल मैदान में अध्यक्ष सह नीमडीह के जिला पार्षद असित सिंह पातर के नेतृत्व में शहीद सागर महतो एवं मलिंद्र सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार की ओर से 100 से अधिक लोगों के बीच कंबल एवं बच्चों के बीच स्कूल बैग व कॉपी का वितरण किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, प्रमुख ललिता सिंह, मुखिया अजब सिंह, लक्ष्मण सिंह, अंगद सिंह, बासुदेव सिंह, प्रकाश कुंभकार, बरुण देव सरदार, फटीक मंडल, अजय सिंह, दुलाल महतो, नेपाल सिंह, दिलीप सोरेन, मंगल सिंह, अनाथ बंधु सिंह, कांचन सिंह, बलराम सिंह, मनोज सिंह, हीरा दास, नरेश सिंह, सुकदेव सिंह व अजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।





