बोड़ाम और पटमदा में दूसरे दिन शांतिपूर्वक संपन्न हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा, 1532 विद्यार्थी हुए शामिल, 7 अनुपस्थित

Patamda: झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन मैट्रिक के विद्यार्थियों ने हिन्दी ए/हिन्दी बी और इंटर विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा दी। यहां के पांच परीक्षा केंद्र में कुल 1532 विद्यार्थियों ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा दी जबकि 7 अनुपस्थित रहें। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दिघी भूला में मैट्रिक के 275 और इंटर के 7 । उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी में मैट्रिक के 256, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में मैट्रिक के 445, आदिवासी प्लस टू उच्च विद्यालय बांगुड़दा में मैट्रिक के 308 और इंटर के 48 परीक्षार्थी शामिल हुए। उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में मैट्रिक में 193 विद्यार्थी शामिल हुए।
दिघी भूला में केंद्राधीक्षक जितेन्द्र कुमार, गोबरघुसी में केंद्राधीक्षक उपेंद्र बेसरा, बांगुड़दा में केंद्राधीक्षक सुजीत कुमार सेठ , एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में केंद्राधीक्षक डॉ. मिथिलेश कुमार एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौरा में केंद्राधीक्षक नीतीश चंद्रवंशी बनाए गए हैं। पांचों परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुई।





