पटमदा में मिलनी नाट्य संघ ने किया बांग्ला जात्रा का मंचन

Patamda: पटमदा बाजार में बुधवार की रात को मिलनी नाट्य संघ, पटमदा (एमेच्योर क्लब) द्वारा बांग्ला जात्रा ए केमोन सभ्य समाज का सफल मंचन किया गया। रात्रि 9 बजे कार्यक्रम का उद्धघाटन पटमदा पंचायत के मुखिया परमेश्वर सिंह ने फीता काट कर किया।
मौके पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मुचीराम बाउरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, समाजसेवी ईशान चंद्र गोप, सेवानिवृत्त शिक्षक शिशुपाल सिंह सरदार, भवानी दास, उत्तम वागीश, व माणिक हालदार उपस्थित थे। इसमें मंटू चरण दत्त, मुरारी मोहन पाल, सुब्रत दत्त, विजय सिंह, खिरोद दत्त, पंचानन प्रमाणिक,भृगुराम दास, प्रशांत दत्त, उत्तम दत्त, शक्तिपद महतो, महावीर प्रमाणिक एवं पुरुलिया से आईं महिला कलाकार पायल चक्रवर्ती, मिस टूम्पा, सीमा चौधरी एवं पायल महतो आदि ने अभिनय किया। रात्रि 1 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड के बावजूद काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और बांग्ला भाषा-संस्कृति का आनंद उठाया।





