विधायक प्रतिनिधि ने महुलबना पंचायत का किया दौरा, जानीं समस्याएं
Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने गुरुवार को महुलबना पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं अबुआ आवास, वृद्धा पेंशन, मंईयां सम्मान योजना एवं आगामी बजट के संबंध में चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। मौके पर चौरा व घाघरा गांव के लोगों ने गर्मी के मौसम में चापाकलों की मरम्मत करवाने की मांग विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू से की।
ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही जलस्तर नीचे चला गया है और चापाकल से कम मात्रा में पानी निकल रहा है। स्थिति तब विकट हो जाएगी जब धूप की मात्रा अधिक होगी उस समय पानी निकलना ही बंद हो जाएगा। ग्रामीणों से मिली समस्याओं का समाधान विधायक प्रतिनिधि ने प्राथमिकता के आधार पर करने का आश्वासन दिया है। चंद्रशेखर टुडू ने बताया कि गर्मी से पहले ही कम मात्रा में पानी निकलने वाले चापाकलों की मरम्मत हेतु पटमदा बीडीओ से मिलेंगे। मौके पर कार्तिक माहली, सुभाष महतो, लधो मांडी व प्रह्लाद महतो समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।





