सांसद खेल महोत्सव का समापन: टॉस में जीती गाड़ीग्राम की टीम
सांसद विद्युत वरण महतो ने दिया 60 हजार का पुरस्कार
बीडी स्टार जोड़सा की टीम बनी उपविजेता, एंटरटेन बेलटांड़ को तृतीय व काटिन को चौथा स्थान
Patamda: युवा शक्ति का उत्सव सांसद खेल महोत्सव के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल पटमदा के मैदान में पुरस्कार वितरण के साथ ही हो गया। फाइनल मुकाबला गाड़ीग्राम एफसी बनाम बीडी स्टार जोड़सा के बीच हुआ जो काफी रोमांचक रहा। क्योंकि निर्धारित समय पर दोनों ही टीमें बराबरी पर होने की वजह से 5- 5 पेनाल्टी शूट आउट दिया गया था लेकिन उसमें भी दोनों बराबर रही। टॉस द्वारा गाड़ीग्राम एफसी को विजेता घोषित कर दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने पहला पुरस्कार के रूप में 60 हजार की नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
जबकि उपविजेता टीम बीडी स्टार को प्रदीप कुमार महतो, गिरिजा प्रसाद मिश्रा एवं पंचानन दास ने 40 हजार नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर रही बेलटांड़ को 20 हजार एवं चतुर्थ स्थान पर रही काटिन एफसी को 20 हजार का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मुख्य रूप से जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, प्रदीप कुमार महतो, मुचीराम बाउरी, संदीप कुमार मिश्रा, शरत सिंह सरदार, कृपासिन्धु महतो, बासुदेव मंडल, शांतनु मुखर्जी, महावीर महतो, मंटू चरण दत्त, प्रबोध कुमार महतो, मुरारी मोहन पाल, वीरेन महतो, कृष्णपद सिंह, दीपक महतो, श्वेतवाहन सिंह, हेमंत महतो, राजेश दास व महावीर प्रमाणिक आदि का सराहनीय योगदान रहा।





