सांसद विद्युत वरण ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को दी बधाई

Jamshedpur : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवीन ने सांसद का हालचाल पूछा और जमशेदपुर से जुड़ी अनेक बातें साझा कीं।
महतो ने नवीन को जमशेदपुर आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि वे निकट भविष्य में अवश्य आएंगे। मुलाकात में गिरिडीह के आजसू पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व पुरूलिया के भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी मौजूद रहे।





