मछली मोहल्ला और हरिजन बस्ती का नीलूफर हुसैन ने किया दौरा, जनता से मांगा आशीर्वाद
Jamshedpur: जुगसालाई नगर पार्षद में अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को जुगसलाई मछली मोहल्ला और हरिजन बस्ती का दौरा किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद मांगा। साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुई। जनता के कहने पर खुद उपस्थित रह कर इमामबाड़ा के सामने कचरे की सफाई भी करवाई।
नीलूफर हुसैन ने सभी को आश्वासन दिया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो सभी समस्याओं का समाधान होगा। जुगसलाई को एक साफ छवि और शिक्षित व्यक्ति ही बदल सकता हैं जो उनका दुख दर्द समझ सकता है।





